उत्तराखंड समाचार: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हार्ट अटैक से हुआ निधन, प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर।
1/24/2021 01:01:00 pm
उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है। चंपावत जिले के 55 वर्षीय जिलाध्यक्ष की अचानक हुई मौत से राज्य कांग्रेस में शोक की लहर है। चंपावत कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तम देव मूल रूप से पाटी ब्लॉक के मल्ली जैन कांडे निवासी थे।
वर्तमान में उत्तम सिंह देव चंपावत के बाजरी कोट में रह रहे थे। शनिवार रात उत्तम देव की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए। जहां उनका निधन हो गया। प्रभारी सीएमएस डॉक्टर जुनेद कुमार ने बताया अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।
सत्ता से बाहर कांग्रेस पहले ही राजनीतिक कलह से गुजर रही है। इसी बीच चंपावत के जिलाध्यक्ष की मौत से पार्टी को एक और झटका लगा है। उत्तर सिंह देव के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओँ ने शोक जताया है।
उत्तराखंड़ समाचार :: उत्तराखंड न्यूज
उत्तराखंड रोजगार समाचार
देश-विदेश व राज्य विशेष समाचार
Subscribe to get latest updates
हमारा "पहाड़ समीक्षा" समाचार मोबाइल एप्प प्राप्त करें ।